न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अमित शाह ने किया मिलियन माइंड्स टेक सिटी का उद्घाटन, 1100 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है IGBC प्लेटिनम रेटेड SEZ IT पार्क, जानिए खासियत

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के त्रागड क्षेत्र में “मिलियन माइंड्स टेक सिटी” का उद्घाटन किया। यह गुजरात का पहला आईजीबीसी प्लैटिनम रेटेड एसईजेड आईटी पार्क है, जिसे गणेश हाउसिंग ने विकसित किया है। इस प्रोजेक्ट का पहला चरण 1100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

यह टेक सिटी 13.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित की गई है। पहले चरण में करीब 9000 हाई स्किल प्रोफेशनल्स के लिए कार्यस्थल तैयार किया गया है। अमित शाह ने कहा कि यह प्रोजेक्ट कुल 7 चरणों में विकसित होगा और अगले पांच वर्षों में इसमें करीब 15000 करोड़ रुपए का निवेश आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रोजेक्ट से 63000 से ज्यादा हाई सैलरी वाली नौकरियां पैदा होंगी। वहीं शुरुआती चरण में 70000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना जताई गई है।

आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने यहां पहले ही निवेश शुरू कर दिया है। आईबीएम, टीसीएस, वैलटेक, विथम और सियर्स जैसी वैश्विक कंपनियों ने करीब 8 लाख वर्ग फुट जगह लीज पर ली है।

कार्यक्रम में अमित Shah ने कहा कि गुजरात ने आजादी के बाद से देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली।

उन्होंने कहा कि 2002 से 2026 तक गुजरात ने औद्योगिक विकास, आधारभूत ढांचे, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और उद्यमिता आधारित मॉडल में वैश्विक पहचान बनाई है।

अमित शाह ने कहा कि भारत अब उन क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो आने वाले 25 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देंगे। उन्होंने कहा कि एआई और डीप टेक भविष्य की अर्थव्यवस्था का आधार बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, रक्षा तकनीक और अंतरिक्ष तकनीक जैसे उभरते क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों के लिए हाई स्किल युवाओं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी। ऐसे में टेक्नोलॉजी पार्क और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक बदलावों के साथ आगे बढ़ने के लिए भारत को आधुनिक शहरी नियोजन और मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत है। गुजरात इसी सोच के साथ टेक्नोलॉजी और इनोवेशन आधारित विकास मॉडल पर तेजी से काम कर रहा है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 804

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *