न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस नेता जोगी मिश्रा का दिल्ली में निधन, शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार

खबर इंडिया की। वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव श्री जोगी मिश्रा का दिल्ली के हेरिटेज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

श्री जोगी मिश्रा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उनके निधन से समाज और कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 18 मई को दिल्ली स्थित निगम बोध घाट, लाल किला के पीछे विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम जमशेदपुर स्थित आवास पर आयोजित होगा। 27 मई को एकादशा और 28 मई को द्वादशा संस्कार संपन्न किए जाएंगे।

Related Posts

1 of 875

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *