खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों अश्लील और भड़काऊ कंटेंट को लेकर बहस तेज हो गई है। खासकर कुछ महिला इन्फ्लूएंसर्स अपनी बोल्ड रील्स और विवादित ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। लाखों फॉलोअर्स वाले ऐसे अकाउंट्स पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस तरह का कंटेंट बच्चों और युवाओं पर गलत असर डाल रहा है।
View this post on Instagram
कई यूजर्स का कहना है कि वायरल होने और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में सोशल मीडिया पर मर्यादा की सीमाएं लगातार टूट रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत आजादी और फैशन बता रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे समाज और बच्चों के लिए गलत संदेश मान रहे हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस तरह के वीडियो तेजी से वायरल होते हैं, जिससे कम उम्र के बच्चे आसानी से ऐसे कंटेंट तक पहुंच जाते हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में अश्लील और भड़काऊ कंटेंट बनाने वाले इन्फ्लूएंसर्स पर सख्त कार्रवाई हो सकती है? फिलहाल इंटरनेट पर यह मुद्दा चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।














