सिंगरौली। वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता निधि तिवारी की सिंगरौली में मौत हो गई। 30 वर्षीय निधि का शव रविवार सुबह भूसा मोड़ स्थित उनके घर के कमरे में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मौत से पहले निधि ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। इसके कुछ समय पहले उनकी दिल्ली में रहने वाले एक युवक से फोन पर बहस होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब फोन कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है।
View this post on Instagram
आखिरी पोस्ट में लिखा- खुद से प्यार करो
निधि ने मौत से पहले फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में उन्होंने खुद से प्यार करने और खुद को किसी दूसरे व्यक्ति में तलाशने की बात लिखी थी। इस पोस्ट के बाद उनके परिवार ने उन्हें कमरे में अकेला छोड़ दिया था।
View this post on Instagram
निधि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। फेसबुक पर उनके करीब 9.28 लाख, जबकि इंस्टाग्राम पर करीब 7.12 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं।
रात में दिल्ली के युवक से हुई थी फोन पर बहस
निधि की मां लता तिवारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली में रहने वाले सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की और अपने कमरे में चली गईं।
View this post on Instagram
परिवार के मुताबिक, रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घरवालों ने उनसे दरवाजा खोलने और खाना खाने के लिए कहा। निधि ने खाना खाने से इनकार कर दिया और उन्हें कुछ समय अकेला छोड़ने के लिए कहा।
अगली सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार को चिंता हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
View this post on Instagram
मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं
पड़ोसी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, निधि भूसा मोड़ इलाके में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं। उनकी छोटी बहन पढ़ाई करती है। निधि के पिता अशोक तिवारी करीब 15 वर्षों से परिवार से अलग रह रहे हैं।
View this post on Instagram
निधि चार बहनों में से एक थीं। परिवार से जुड़ी जानकारी के अनुसार, उनकी एक बड़ी बहन की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। वहीं एक छोटी बहन की शादी वाराणसी में हुई है।
2024 में जीता था ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब
निधि तिवारी सोशल मीडिया पर डांस रील्स के अलावा स्थानीय कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स थे।
View this post on Instagram
परिवार और परिचितों के मुताबिक, निधि ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। वर्ष 2024 में उन्होंने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था। बताया जाता है कि उनका सपना फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करने का था।
फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच
मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
View this post on Instagram
पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही निधि के फोन कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले निधि किन लोगों के संपर्क में थीं और उनकी आखिरी बातचीत से जुड़े क्या तथ्य सामने आते हैं।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।














