ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते अब वो हमारे बीच नहीं रहे. शेन वॉर्न थाईलैंड में मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक शेन वॉर्न अपने विला में मौजूद थे, और उन्हें वहां अचेत पाया गया.
शेन वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि उनकी मृत्यु थाईलैंड के कोह सामुई में हुई. बयान में कहा गया, ‘शेन अपने विला में अचेत अवस्था में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के बेस्ट प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका.’
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न के मैनेजमेंट ने अपने जारी किए बयान में कहा, ‘परिवार इस समय गोपनीयता का अनुरोध करता है और उचित समय में और विवरण प्रदान करेगा.’ गुरुवार को ही शेन वॉर्न ने अपने थाईलैंड में स्थित विला की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी.
महान स्पिनर शेन वॉर्न ने 1993 के एशेज के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड के माइक गेटिंग को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, उसे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद कही जाती है. उस गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल कर रख दी थी.
वॉर्न ने कलाई की जादूगरी से अपने समय के लगभग सभी दिग्गजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया. वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है.
शेन वॉर्न ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2007 में खेला. 1999 में वह ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान भी बने, लेकिन उन्हें कभी कप्तान बनने का मौका नहीं मिला. वैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वॉर्न ने आईपीएल में पहली बार कप्तानी की और पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैम्पियन बना डाला.
दुनिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लकर अपनी प्रतिक्रिया भी जताई थी. शेन वॉर्न ने यूक्रेन के पक्ष में संदेश लिखा और रूस की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया. वॉर्न ने ट्वीट कर यूक्रेन का समर्थन किया और रूस की कार्रवाई को पूरी तरह गलत, अकारण और अनुचित बताया था.
दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का निधन, क्रिकेट प्रशंसकों के बीच गम
Related Posts
Claudia Romani FIFA World Cup 2026: कभी फुटबॉल मैचों में बजाती थीं सीटी, अब बन गईं फेमस मॉडल, तस्वीरों ने मचाया तहलका
स्पोर्ट्स डेस्क: Claudia Romani FIFA World Cup 2026 इन दिनों सोशल मीडिया और…
FIFA World Cup 2026: इस मिस्ट्री गर्ल ने FIFA में मची खलबली… वर्ल्ड कप में इसकी चीख ने मचा रखा है तूफान, खुल गया उसका हर राज
स्पोर्ट्स डेस्क: Olivia Bethel FIFA World Cup 2026 इन दिनों सोशल मीडिया और…
Vaibhav Suryavanshi Form: IPL के बाद क्यों शांत पड़ा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? इंडिया-A में लगातार तीसरे मैच में चूके, एक्सपर्ट ने बताई ये वजह
Vaibhav Suryavanshi Form. भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Vaibhav Suryavanshi Controversy: प्रिय वैभव सूर्यवंशी… हमें आपकी बल्लेबाजी चाहिए बदतमीजी नहीं, श्रीलंकन खिलाड़ी को 15 साल के क्रिकेटर ने दिया धक्का, हो रही अलोचना
Vaibhav Suryavanshi Controversy: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों जिस युवा खिलाड़ी का…
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप की सबसे हॉट फैन, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फेल; इन तस्वीरों और वीडियो से मचाया तहलका
स्पोर्ट्स डेस्क: Ivana Knoll FIFA World Cup 2026 इन दिनों सोशल मीडिया और फुटबॉल…
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, बारिश से धुल गया था पहला मुकाबला
खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां आज मेज़बान…
कोहली ने साबित किया कि वो किंग कैसे हैं
यह तस्वीर अपने आप में बेहद खास है। 40 महीनों बाद जब विराट टेस्ट शतक लगाकर वापस…
मैं सूर्यकुमार यादव के खिलाफ 500 करोड़ का केस करूंगी.. खुशी मुखर्जी का सनसनीखेज दावा, किया ये खुलासा
खबर इंडिया की।इंडियन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर बीते दिनों एक्ट्रेस खुशी…
हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! विराट कोहली पूरी करेंगे पांड्या की कमी?
खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर…
हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी
खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…















