ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते अब वो हमारे बीच नहीं रहे. शेन वॉर्न थाईलैंड में मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक शेन वॉर्न अपने विला में मौजूद थे, और उन्हें वहां अचेत पाया गया.
शेन वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि उनकी मृत्यु थाईलैंड के कोह सामुई में हुई. बयान में कहा गया, ‘शेन अपने विला में अचेत अवस्था में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के बेस्ट प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका.’
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न के मैनेजमेंट ने अपने जारी किए बयान में कहा, ‘परिवार इस समय गोपनीयता का अनुरोध करता है और उचित समय में और विवरण प्रदान करेगा.’ गुरुवार को ही शेन वॉर्न ने अपने थाईलैंड में स्थित विला की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी.
महान स्पिनर शेन वॉर्न ने 1993 के एशेज के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड के माइक गेटिंग को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, उसे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद कही जाती है. उस गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल कर रख दी थी.
वॉर्न ने कलाई की जादूगरी से अपने समय के लगभग सभी दिग्गजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया. वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है.
शेन वॉर्न ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2007 में खेला. 1999 में वह ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान भी बने, लेकिन उन्हें कभी कप्तान बनने का मौका नहीं मिला. वैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वॉर्न ने आईपीएल में पहली बार कप्तानी की और पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैम्पियन बना डाला.
दुनिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लकर अपनी प्रतिक्रिया भी जताई थी. शेन वॉर्न ने यूक्रेन के पक्ष में संदेश लिखा और रूस की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया. वॉर्न ने ट्वीट कर यूक्रेन का समर्थन किया और रूस की कार्रवाई को पूरी तरह गलत, अकारण और अनुचित बताया था.
दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का निधन, क्रिकेट प्रशंसकों के बीच गम
Related Posts
Sara Tendulkar Body Shaming: रिपोर्टर ने कहा ‘मोटी’ तो भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: Sara Tendulkar Body Shaming का मामला सोशल मीडिया…
क्यों इतिहास नहीं रच पाई मेसी की अर्जेंटीना, ये हैं वो 5 वजह जिन्होंने तोड़ दिया पूरे देश का सपना
Argentina vs Spain Final: खबर इंडिया की। Argentina Defeat फीफा वर्ल्ड कप 2026 के…
Claudia Romani FIFA World Cup 2026: कभी फुटबॉल मैचों में बजाती थीं सीटी, अब बन गईं फेमस मॉडल, तस्वीरों ने मचाया तहलका
स्पोर्ट्स डेस्क: Claudia Romani FIFA World Cup 2026 इन दिनों सोशल मीडिया और…
हिटमैन लेंगे संन्यास, लॉर्ड्स में अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, लंदन पहुंचे माता-पिता
Rohit Sharma Retirement:खबर इंडिया की। Rohit Sharma Retirement को लेकर भारतीय…
रोहित शर्मा शतक ठोकने के बाद भी होंगे टीम इंडिया से बाहर? इस बात से नाखुश है टीम मैनेजमेंट
खबर इंडिया की।Rohit Sharma World Cup 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट में नई बहस शुरू…
माही लंबे-लंबे छक्कों से तमाम स्टेडियम के आसमान भर देगा, फिर से दिखेगा हेलिकॉप्टर शॉट
IPL में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रोहित शर्मा ने कहा है कि…
मैं अपने खिलाड़ियों को नहीं रोकूंगा… फाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोला बयान
खबर इंडिया की।टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फ़ाइनल मुकाबला…
5 शतक के बावजूद लीड्स टेस्ट क्यों हारी इंडिया, जानिए भारत की हार के 5 फैक्टर्स, गेंदबाजों ने लुटाई डुबिया
खबर इंडिया की।शुभमन गिल का कप्तानी सफर हार के साथ शुरू हुआ। भारत एंडरसन-तेंदुलकर…
विराट ने महाकाल के दर पर अरदास लगाई और 1207 दिनों का शतकों का सूखा खत्म हो गया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में 364 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 186 रन...!…
फिर दिखा पीएम मोदी का जलवा, विराट कोहली को पछाड़कर आगे निकले, गूगल ने भी माना पीएम का लोहा
उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर विराट कोहली दोनों ही दुनियाभर में…















