न्यूज़भारत

126 साल के योगी बाबा शिवानंद की प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ, जाने क्या कहा

पद्म पुरस्कार वितरण समारोह के वक्त एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसे देखकर हर कोई भावुक भी हुआ और 126 साल के एक योगी के प्रति लोगों को सिर श्रद्धा से झुक भी गया। पद्म पुरस्कार विजेता बाबा शिवानंद का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी जिक्र किया। रविवार को मन की बात कार्यक्रम का 87वां एपिसोड प्रसारित किया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘बाबा शिवानंद का जीवन हम सभी लिए प्रेरणा है। उनके अंदर योग का जुनून है जिसके कारण 126 साल की अवस्था में भी वह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।’ पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार समारोह में उनके अभिवादन के तरीके को लेकर कहा कि सभी ने देखा कि वह कितने विनम्र हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘सभी उनकी 126 साल की अवस्था को देखकर आश्चर्य में पड़ गए। मैं भी उन्हें देखर हैरान था। जब तक लोग पलक झपकते बाबा ने नंदी मुद्रा में झुककर अभिवादन करना शुरू कर दिया। मैं भी उनके सामने कई दफा झुका और उन्हें प्रणाम किया।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा शिवानंद की स्वास्थ्य की चर्चा आज पूरे भारत में हो रही है। मोदी ने कहा कि, सोशल मीडिया पर मैंने बहुत सारे कमेंट देखे। लोगो ने लिखा था कि बाबा शिवानंद तो अपने से चार गुना छोटे लोगों से भी ज्यादा स्वास्थ्य हैं। बता दें कि बाबा शिवानंद का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें पद्म पुरस्कार लेने से पहले वह प्रधानमंत्री मोदी के सामने झुकते हैं और फिर राष्ट्रपति के सामने झुककर उनका अभिवादन करते हैं।

बाबा शिवानंद का जन्म 1896 में हुआ था और आज वह 126 साल के हैं। आज भी वह घंटों योग करते हैं। वह प्रतिदिन सुबह 3 बजे उठ जाते हैं और आज भी वह जमीन पर एक चटाई पर ही सोते हैं। सिर के नीचे भी वह लकड़ी का बना तकिया रखते हैं। सादा भोजन करते हैं और मसालों से परहेज करते हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *