अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारत

रायबरेली: दलित छात्र को बेल्ट-केबल से पीटकर चटवाए पैर

यूपी के रायबरेली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां छह 10वीं के एक दलित छात्र को करीब 6 दबंगों ने बेल्ट और बिजली केबल से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन्होनें फिर उससे अपने पैर भी चटवा और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे यह घटना 10 अप्रैल की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि लड़के की मां दबंगों के खेतों पर मजदूरी करती थीं और लड़का अपनी मां के द्वारा कि गई मजदूरी के पैसे मांग रहा था। लेकिन दबंग को ये बात नागवार गुजरी और उन्होने छात्र कि पीटाई कर दी।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने 6 युवकों के ख़िलाफ़ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

जगतपुर कस्बे की रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करती है। दलित महिला का बेटा कक्षा-10 में पढ़ता है।

ऐसा यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी दलित के साथ इस तरह की शर्मसार और आपराधिक गतिविधियों वाली घटना दबंगों ने की हो। इससे पहले भी कई बार देशभर में इसी तरह की घटिया हरकतों को अंजाम दिया गया है, जिनमें कई दफा कार्रवाई भी की गई, लेकिन इसके बावजूद दलितों के साथ ऐसा सलूक होता रहता हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 751

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *