दिल्लीन्यूज़भारत

लाल किला से देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व में लेंगे हिस्सा

सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। सोमवार को संस्कृति मंत्रालय ने इस बात कि जानकारी दी कि नौवें सिख गुरु के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर डाक टिकट और एक स्मृति सिक्का भी जारी किया जाएगा। सरकार की तरफ से इस कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिए जाने की पूरी तैयारी है। इस मौके पर 400 ‘रागी’ सिख संगीतकार लाल किले में शबद कीर्तन करेंगे। संस्कृति मंत्रालय इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के साथ मिलकर करने वाला है।

यही नहीं इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, देश की बड़ी हस्तियां और विदेशों से भी लोग हिस्सा लेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में तमाम आयोजन हो रहे हैं। यह कार्यक्रम भी उसी के बैनर तले किया जाना है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार की यह कोशिश है कि इस कार्यक्रम के जरिए सिख समुदाय को भी लुभाया जा सके। सरकार पर किसान आंदोलन के दौरान सिख विरोधी रवैया अपनाने के आरोप भी लगे थे। इसके अलावा भाजपा को पंजाब विधानसभा चुनाव में भी काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में यह माना जा रहा है कि सिख समुदाय और पंजाब को संदेश देने के मकसद से यह भव्य कार्यक्रम किए जाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी कई बार सिखों के धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार पर इस बात के आरोप लगे थे कि सरकार उन्हें खालिस्तान से जोड़कर देख रही है। ऐसे में इस कार्यक्रम के जरिए वह ऐसे तमाम आरोपों का जवाब देने का मास्टर प्लान बना रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 753

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *