न्यूज़भारत

कुमार विश्वास के बाद अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, जानें पूरा मामला

सुबह कुमार विश्वास तो दोपहर अलका लांबा के भी घर पहुंच गई पंजाब पुलिस, ट्वीट कर कही ये बात

बुधवार सुबह कवि कुमार विश्वास के घर पर पहुंची पंजाब पुलिस ने अब कांग्रेस की नेता अलका लांबा के घर पर भी दस्तक दी है। कुमार विश्वास की तरह ही अलका लांबा ने भी खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है…।’

इससे पहले अलका लांबा ने कुमार विश्वास के घर पर पुलिस पहुंचने पर भी ट्वीट किया था। अलका ने लिखा था कि, ‘अब समझ आ रहा होगा कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।’

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि पंजाब पुलिस किस मामले में अलका लांबा के घर पर पहुंची है। कहा जा रहा है कि उनके खिलाफ कुमार विश्वास की तरह ही किसी बयान को लेकर ही केस दर्ज हुआ होगा, जिस पर पंजाब पुलिस उनके घर पर पहुंची है।

अलका लांबा पहले आम आदमी पार्टी में रह चुकी हैं, मगर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मतभेदों के बाद उन्होंने पार्टी ही छोड़ दिया था। अब वह कांग्रेस में हैं। गौरतलब है कि अलका लांबा हमेशा से अरविंद केजरीवाल की आलोचना करती रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस के प्रचार की कमान संभाले हुए थीं।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 758

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *