दिल्लीन्यूज़भारत

केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ के मामले में हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा पर उठाये सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर उपद्रव और तोड़फोड़ को लेकर पुलिस की कार्यशैली और इंतजामों पर गहरी चिंता जताई है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि एक संवैधानिक पदाधिकारी के आवास पर हुई घटना बहुत परेशान करने वाली स्थिति है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आगे कहा कि बंदोबस्त’ के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर की गई स्टेटस रिपोर्ट से वह संतुष्ट नहीं है।

दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) संजय जैन ने कहा कि मामले कि जांच जारी है। सीसीटीवी कैमरों के अलग अलग ऐंगल की फॉरेंसिक जांच की जाएगी जिसके बाद ही एक उचित फ़ोटो सामने आएगी। इस पूरे मामले में हाईलेवल पर जांच की जा रही है।

एएसजी संजय जैन का कहना है कि इस प्रकार कि घटना नहीं होनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री कि सुरक्षा की समीक्षा भी की गई है। जांच के तहत आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा गया है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और 41ए नोटिस जारी कर दी हैं।

वहीं, दिल्ली सरकार की तरफ से केस लड़ रहे वकील अभिषेक एम सिंघवी ने कहा है कि हमें दिल्ली पुलिस की ओर से पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट नहीं दी गई है। वीडियो में देखे गए आरोपियों को अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा सम्मानित किया गया था।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *