Uncategorized

जियो का जोरदार ऑफर: पुराना फोन लाएं नया ले जाएं…

रिलायंस जियो ने पिछले साल ही अपना सबसे सस्ते 4G Smartphone को इंडिया में लॉन्च किया था, जिसे लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। वहीं, अब मुकेश अंबानी की ओर से इस फोन के ऊपर सबसे बड़ा ऑफर पेश किया गया है।

दरअसल, कंपनी द्वारा पेश किए गए ऑफर के तहत 6,499 रुपए इस फोन को सिर्फ 4,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराना होगा।

इस ऑफर के साथ मौजूदा 4G फीचर फोन और स्मार्टफोन यूजर्स अब जियोफोन नैक्सट द्वारा 4G Jio डिजिटल लाइफ का पूरा आनंद ले पाएंगे। 4G फीचर फोन के मौजूदा यूजर्स अब दुनिया के सबसे किफायती 4G स्मार्टफोन पर बड़ी स्क्रीन वाले डिजिटल अनुभव को ज्यादा आसानी से माइग्रेट करने में सक्षम होंगे।

इसी तरह वर्तमान 4G लो-एंड स्मार्टफोन यूजर भी जियोफोन नेक्स्ट द्वारा एक सहज और उन्नत डिजिटल लाइफ ऑफर में अपग्रेड कर सकते हैं, जो प्रगति OS पर चलता है।

एंड्रॉइड के ओप्टीमाइसड वर्जन होने से उपयोगकर्ता बिना किसी परेशानी के सभी एपप्लीकेशन्स का प्रयोग कर नया अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

यह ऑफर रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट डिजिटल और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के व्यापक फैले हुए नेटवर्क के माध्यम से देश के दूर-दराज के कोनों में उपलब्ध है, जो इसे भौगोलिक और आर्थिक रूप से सभी भारतीयों के लिए सुलभ बनाता है।

Related Posts

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *