न्यूज़भारत

भारतीयों ने बेमिसाल तरीके लोकतंत्र को चलाया है: राहुल गांधी

शुक्रवार को लंदन में आयोजित सम्मेलन ‘आईडियाज फोर इंडिया’ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र सभी के भलाई के लिए है और भारतीय ही सिर्फ एक मात्र ऐसे लोग हैं जिन्होंने लोकतंत्र को इस बेमिसाल तरीक़े से चलाया है।

राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन की यात्रा पर गए है और उन्होंने सम्मेलन की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर कीं है, पोस्ट की गई तस्वीर में वह विपक्षी दलों के नेताओं राजद के तेजस्वी यादव, मनोज झा, माकपा के सीताराम येचुरी और तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा के साथ नजर आ रहे हैं।

सम्मेलन के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है। भारत में लोकतंत्र एक वैश्विक सार्वजनिक भलाई है। हम अकेले ऐसे लोग हैं जिन्होंने हमारे अद्वितीय पैमाने पर लोकतंत्र का प्रबंधन किया है। लंदन में #IdeasForIndia सम्मेलन में विविध विषयों पर समृद्ध आदान-प्रदान हुआ।

कार्यक्रम में पार्टी प्रवक्ता गुरदीप सिंह सप्पल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी शामिल हुए। 23 मई को राहुल गांधी लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों से मुखातिब होंगे और उन्हें ‘इंडिया ऐट 75’ विषय पर संबोधित करेंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *