न्यूज़भारतमध्य प्रदेश

रतलाम: निकाह के जुलूस में मंदिर के सामने बजाया DJ; दो पक्षों के बीच पथराव; 9 लोगों पर FIR

मध्य प्रदेश के रतलाम स्तिथ दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पर बने एक मंदिर के सामने डीजी बजाने की वजह से यह सारा विवाद हुआ है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके गये हैं। पुलिस ने इस मामले में ताबड़तोड़ एक्शन भी लिया है।

पूरी घटना ताल थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव की है। दरअसल इलाके में एक निकाह का जुलूस निकाला जा रहा था। एक पक्ष ने दावा किया है कि जुलूस के दौरान मंदिर के सामने डीजे पर अश्लील और गंदे गाने बजाए जा रहे थे। जिसे लेकर यह पूरा विवाद शुरू हुआ। यह विवाद देखते ही देखते काफी ज्यादा बढ़ गया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

वहां पर इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई। इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति भी बन गई। इस हंगामे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नागेश यादव पुरे पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और जैसे तैसे पुरे स्थिति को अपने नियंत्रण में किया। घटना के वक्त एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया था। इस घटना में कुल 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। घायलों को फ़ौरन अस्पताल लाया गया। इनमें से 1 शख्स को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 885

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *