न्यूज़

राजनीतिक लड़ाई अब कोर्ट में आई, स्मृति ईरानी ने भेजा कांग्रेस नेताओं को लीगल नोटिस

गोवा के ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ को लेकर छिड़े विवाद में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अब कांग्रेस पर पलटवार किया है। कांग्रेस के उनकी बेटी जोइश ईरानी पर आरोप लगाने के लिए उन्होंने कानूनी नोटिस भेजा है। स्मृति ईरानी की ओर से उनके वकील ने कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को नोटिस भेजा है।

दरअसल ये पूरा प्रकरण तब सामने आया जब गोवा के आबकारी आयुक्त ने ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ को नियमों और प्रक्रियाओं को धता बताकर शराब लाइसेंस लेने के मामले में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया।  इस मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत में आरोप लगाया गया कि बार को शराब का लाइसेंस तब भी जारी किया गया, जब इसके पास रेस्टोरेंट का कोई लाइसेंस नहीं है। वहीं जून में शराब के लाइसेंस का नवीनीकरण ऐसे व्यक्ति के नाम पर किया गया जिसकी मौत मई में ही हो गई थी।

स्मृति ईरानी के वकील ने कानूनी नोटिस में कहा है- कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वो हमारी क्लाइंट और उनके परिवार के लोगों को लक्ष्य नहीं बनाना चाहती, लेकिन हमारी क्लाइंट और उनके परिवार को करप्शन के आरोपों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि उनकी 18 साल की बेटी जोइश ईरानी गोवा में ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ नाम से रेस्त्रां चलाती हैं। वहीं उनकी बेटी जोइश ईरानी को गोवा के आबकारी विभाग ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *