न्यूज़

2100 तक 41 करोड़ कम हो सकती है भारत की जनसंख्या: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का अध्ययन

भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है लेकिन अगले 78 वर्षों में इसकी आबादी 41 करोड़ घटने का अनुमान है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के मुताबिक, 2100 तक भारत में जनसंख्या घनत्व 335 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर रह जाएगा। आबादी में गिरावट को प्रजनन दर कम होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

अध्ययन के अनुसार, भारत में प्रजनन दर 1.76 जन्म प्रति महिला से घटकर 2032 तक 1.39, 2052 तक 1.28, 2082 तक 1.2 और 2100 तक 1.19 रह जाएगी।

इसमें कहा गया है कि भारत और पूरी दुनिया की आबादी में गिरावट साफ तौर पर देखी जा सकेगी। जैसे-जैसे देश अमीर होते जाएंगे, प्रजनन दर घटकर एक तय स्तर पर आ जाएगी।

शोध के मुताबिक आने वाले समय में भारत का जनसंख्या घनत्व तेजी से कम होने का अनुमान है। वैसे तो भारत और चीन की आबादी लगभग बराबर पर आ गई है लेकिन दोनों देशों के जनसंख्या घनत्व में भारी अंतर है और भारत का जनसंख्या घनत्व चीन के मुकाबले काफी अधिक है।

हाल ही में आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगले साल चीन को पछाड़कर भारत सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *