न्यूज़भारतमनोरंजनवायरल

“पठान” फ़िल्म में दीपिका पादुकोण का खतरनाक लुक, फर्स्ट लुक जारी होते ही वायरल

शाहरुख खान स्टारर “पठान” फ़िल्म की चर्चा तब शुरू हो गई थी जब शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर के 30 वर्ष पूरे होने पर पठान फ़िल्म में अपने पहले लुक को साझा किया था। शाहरुख खान के द्वारा पठान फ़िल्म में फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर साझा करते ही वायरल हो गया था। अब यश राज फ़िल्म अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया है। बता दें, “पठान” फ़िल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नज़र आने वाले हैं।
https://twitter.com/yrf/status/1551455841173520385?t=ZdVv3FqoPNCT_ULoEGu1fw&s=19

दीपिका पादुकोण इस फिल्म में बेहद अलग लुक में नजर आएंगी। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम के साथ खुद दीपिका ने भी फिल्म के मोशन पोस्टर का पोस्ट शेयर किया है। जॉन ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ”रुको, देखो, शूट”। शाहरुख खान ने लिखा- ”उसे तुम्हे मारने के लिए बुलेट की जरूरत नहीं है”। दीपिका ने भी इस मोशन पोस्टर को शेयर कर कैप्शन दिया- ”टाडा”,।

यस राज फ़िल्म के तरफ से जारी किया गया पोस्टर में दीपिका पादुकोण का लुक डेंजरस नज़र आ रहा है। उनके हाथ में बंदूक है और वो गहरे इंटेंस लुक में निशाना साधते नज़र आ रही हैं। वहीं पोस्टर जारी होने के बाद फैंस भी लगातार इसकी सराहना कर रहे हैं। इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम के लुक को देखने के लिए भी फैंस उत्सुक नज़र आ रहे हैं।

बता दें फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिल्वर स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को पैन इंडिया के तर्ज पर हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे।शमशेरा के बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद यशराज बैनर के लिए ये फिल्म एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है।

Related Posts

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *