न्यूज़भारतमहाराष्ट्र

लंबे इंतज़ार के बाद महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 मंत्री

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के गठन के लगभग एक महीने बाद आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। भाजपा और शिंदे गुट से 9- 9 मंत्री बनाया गया है। सभी मंत्रियों ने राजभवन में शपथ लिया गया। कुल 18 मंत्रियों में से 17 पहले भी मंत्री रह चुके है। बता दें, मंत्रिमंडल विस्तार में विलंब को लेकर भी विपक्ष के द्वारा लगातार शिंदे सरकार पर तंज किया जा रहा था। साथ ही उद्धव गुट के तरफ से लगातार शिंदे सरकार पर दिल्ली से सरकार चलाने पर भी कटाक्ष किया है।

इन्होंने लिया मंत्रिपद की शपथ

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में मंत्री विस्तार हो गया है। शिंदे गुट के तानाजी सावंत, उदय सामंत, संदीपान भुमरे, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई, संजय राठोड, गुलाबराव पाटील मंत्री बने हैं। तो वहीं बीजेपी की ओर से मंत्री गिरीश महाजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाडे , राधाकृष्ण विखे पाटील, अतुल सावे, रवींद्र चव्हाण, विजयकुमार गावित, मंगलप्रभात लोढा ने मंत्रिपद का शपथ लिया है। बता दें, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल की संख्या 43 हैं लेकिन अब 20 से भी कम रह गई है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

मंत्री विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार आज हुआ। आज से, वे पूरी तरह से काम करेंगे और अपने संबंधित विभागों की जिम्मेदारी लेंगे। बाकी कैबिनेट अभी बाकी है। यह एक छोटा कैबिनेट है, बाकी कैबिनेट आने वाले समय मे बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने नए मंत्रियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नए मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, “आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को बधाई। यह टीम प्रशासनिक अनुभव और सुशासन देने के जुनून का एक बड़ा मिश्रण है। राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री ने अंग्रेज़ी के साथ साथ मराठी में भी ट्वीट करके नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी है।

बता दें, महा विकास आघाड़ी की सरकार को गिरा कर 30 जून एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन 32 दिन सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। इस दौरान एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से भी कई बार मुलाक़ात की थी। उद्धव गुट के द्वारा लगातार इस बात एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष भी किया जा रहा था। हालांकि अब मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है लेकिन शिवसेना पार्टी किसकी? इस सवाल का जवाब अभी भी नहीं मिला है। न्यायालय में इसको लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे आमने सामने है। न्यायालय के द्वारा अभी फैसला आना बांकी है।

Related Posts

1 of 793

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *