अन्य राज्यन्यूज़

एक्शन में गृहमंत्री अमित शाह, नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का ऐलान

बीजापुर नक्सली हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान है, जो हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि जवानों के शौर्य ने इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ला दिया है। अब हम इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। सीनियर ऑफिसर्स के साथ मीटिंग के बाद गृह मंत्री शाह ने यह बात मीडिया से कही।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और अफसरों के साथ हुई मीटिंग में शाह ने सभी सुझावों पर कार्रवाई करने की बात की। शाह ने बताया कि कैंप खुलने के बाद नक्सली बौखलाए गए हैं। मुठभेड़ से पता चलता है कि हम नक्सलियों के इलाके में बहुत अंदर तक पहुंच चुके हैं।

इससे पहले उन्होंने जगदलपुर पुलिस लाइन में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। सीएम भूपेश बघेल भी इस दौरान उनके साथ रहें। गृह मंत्री बीजापुर में बासागुड़ा स्थित CRPF के कैंप का भी दौरा करेंगे जहां जवानों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के भी साथ रहने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को हम विजय में बदलेंगे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 745

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *