चुनावपश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक 54% मतदान, 205 उम्मीदवार हैं मैदान में

आज पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण की 31 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। जिसमें 78 लाख 50 हजार वोटर रजिस्टर्ड हैं, जो 205 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दोपहर 1 बजे तक इन सीटों पर कुल 54% मतदान हुए हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी बंपर वोटिंग हो रही है। हालांकि बंपर वोटिंग का फायदा किसे मिलेगा ये तो 2 मई को ही पता चलेगा.

अभी सभी पार्टियों के नेता मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘बंगाल के मा-माटी-मानुष से मेरी अपील है- मत देने के लिए अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें। आज बड़ी संख्या में बाहर आएं और मतदान करें।’

Related Posts

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: पीएम मोदी ने स्पेशल अपील के साथ दी देशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भारत के…

बिहार चुनाव का रण: गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, इस प्लान से जीतेंगे रण

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में अक्टूबर-नवंबर चुनाव होना है। अमित शाह बिहार विधानसभा…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *