धर्म -अध्यात्मन्यूज़

Janmashtami 2022: जानें पूजा का समय और शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 18 और 19 अगस्त दोनों ही दिन मनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी का दिन बेहद खास होता है। जानते हैं जन्माष्टमी पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।

जन्माष्मटी 2022 शुभ मुहूर्त

भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि प्रारंभ: 18 अगस्त 2022 गुरुवार की रात 09:21 से शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि समापन : 19 अगस्त 2022 शुक्रवार की रात 10: 50 पर होगा

जन्माष्टमी व्रत पूजा के लिए शुभ मुहूर्त : 18 अगस्त रात्रि 12:20 से 01:05 तक रहेगा

जन्माष्टमी व्रत पूजा अवधि: 45 मिनट

जन्माष्मटी 2022व्रत, 18 अगस्त का शुभ मुहूर्त एवं शुभ योग

अभिजित मुहूर्त : 18 अगस्त दोपहर 12: 05 से दोपहर 12.56 तक

अमृत काल मुहूर्त : 18 अगस्त शाम 06: 28 से 08.10 रात तक

व्रत पारण समय : 19 अगस्त, रात्रि 10 बजकर 59 मिनट के बाद

वृद्धि योग : 17 अगस्‍त 2022 दोपहर 08: 56 से 18 अगस्‍त को 8.41 मिनट तक

ध्रुव योग : 18 अगस्त 2022 रात 08: 41 से 19 अगस्त रात 08.59 मिनट तक

जन्माष्टमी स्पेशल भोग

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को स्पेशल भोग लगाए जाते हैं। मंदिरों में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के 56 व्यजंनों का भोग तैयार होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय हैं और इन चीजों का भोग श्रीकृष्ण को लगाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं।

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी, मखाना पाग,खीरा, पंचामृत, लड्डू, पेड़े, खीर आदि चीजों का भोग जरूर लगाएं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *