न्यूज़

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 19 अगस्त (Friday)

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : आज के दिन आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग बनते नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें। इस राशि के व्यवसायी आज मेहनती लोगों की मदद से लाभ कमा सकते हैं।
  2. वृषभ: भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बढ़ेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा।
  3. मिथुन: आज के दिन इस राशि के लोगों को किसी भी बड़े फैसले में या धन निवेश करते समय अपने बड़ों की सलाह लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। मौज-मस्ती के लिए बाहर अधिक खर्च करने से बचें।
  4. कर्क: आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपके किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपका कोई मित्र विघ्न डाल सकता है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएगी,लेकिन पढ़ाई से उनका ध्यान हटेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
  5. सिंह: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी योग्यता को दिखाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के रुके हुए काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपको एक बजट बनाकर धन व्यय करना बेहतर रहेगा,तभी आप भविष्य के लिए धन कमाने में कामयाब रहेंगे।
  6. कन्या: आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपके हाथ काफी सारे काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता इतनी बढ़ सकती है कि आपको यह नहीं समझ आएगा कि किसे पहले करूं और किस बाद में। अधिकार आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कुछ पुराना कर्जा है,तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
  7. तुला: आज जॉब में प्रगति होगी। परिवार में किसी सम्बन्ध से विवाद की संभावना रहेगी। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  8. वृश्चिक: जॉब में सफल रहेंगे। छात्रों को आज संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। हनुमानचालीसा का 100 बार पाठ करें।
  9. धनु: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी तथा रुके धन के आगमन के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। पीले फलों का दान करें।
  10. मकर: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कला या संगीत के प्रतिरुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। धन की कमी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
  11. कुंभ: मानसिक तनाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुके हुए काम बनने के योग हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति भी होगी।
  12. मीन: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *