क्रिकेटखेलकूदन्यूज़भारत

मिनटों में बिके टी20 विश्व कप 2022 में होने वाले भारत-पाक मैच के स्टैंडिंग रूम टिकट: आईसीसी

आईसीसी ने बताया है कि टी20 विश्व कप 2022 के भारत-पाकिस्तान मैच के स्टैंडिंग रूम टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर बिक गए। इससे पहले मैच के सामान्य टिकट 5 मिनट के भीतर खत्म हो गए थे।

आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबोर्न में होने वाले सुपर 12 मैच के सभी टिकट कुछ मिनटों में ही बिक गए जबकि अतिरिक्त स्टैंडिंग रूम टिकट बिक्री के लिए रखे जाने के कुछ मिनटों में ही बिक गए।

बकौल आईसीसी, एक आधिकारिक री-सेल प्लैटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा जिसके तहत फैन्स अंकित मूल्य पर टिकट एक्सचेंज कर सकेंगे।

हाल ही संपन्न हुए एशिया कप 2022 में दोनों चिर प्रतिद्वंदियों के बीच दो बार मुकाबला हुआ था और दोनों की यह भिड़ंत 1-1 से बराबर रही।

हालांकि, पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 विश्वकप 2021 में भारत को अपने पहले ही मैच में हरी जर्सी वाली टीम से 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इस बार भी भारत और पाकिस्तान को अपना पहला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेलना है।

Related Posts

1 of 911

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *