Today Horoscope : दैनिक राशिफल 15 सितंबर (Thursday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 15 सितंबर (Thursday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

1. मेष : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेंगी। व्यापारियों को कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका है। जो लोग विदेशी कार्य व्यापार यात्रा से जुड़े हैं, उनके लिए समय बेहतर है। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। छात्रों को आज के दिन सुनहरा मौका मिल सकता है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है।

2. वृषभ: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। यदि आप अपने जीवन साथी से स्नेह की अपेक्षा रखते हैं तो आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। लवमेट के साथ आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन के लिए समय अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

3. मिथुन: आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ के नए मौके मिलेंगे। फ़िज़ूल के खर्चे भी कम होंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बहन, भाइयों से छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है।

4. कर्क: आज के दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिले गी। आठ स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। छात्रों को आज से कड़ी मेहनत करने पर ही फल मिलेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

5. सिंह: बेचैनी आपकी मानसिक शांति भंग कर सकती है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें, जो आपको भविष्य में वापस मिल सके। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बात करें, क्योंकि एक बार इस समस्या का समाधान हो जाने के बाद, घर का जीवन बहुत आसान हो जाएगा और आपको परिवार के सदस्यों को प्रभावित करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

6. कन्या: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। आज बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा और यह यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

7. तुला: आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हार न मानें और मनचाहा परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन असफलताओं को प्रगति का आधार बनाएं। मुश्किल समय में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आकस्मिक खर्च से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। घर को सजाने के अलावा बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान दें।

8. वृश्चिक: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। इच्छित परिणाम मिलेंगे।

9. धनु: नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

10. मकर: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

11. कुंभ: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए किष्किंधा काण्ड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

12. मीन: खष्ठम सूर्य व सप्तम चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पीले फलों का दान करें। यात्रा के संकेत हैं। तुलसी का पेड़ लगाएं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)