मनोरंजन

कार्तिक आर्यन को काम नहीं देंगे करण जौहर, ‘दोस्ताना 2’ से कार्तिक बाहर

कार्तिक आर्यन ने ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म के जरिए अपनी पहचान फिल्म इंडस्ट्री में बनाई है। इसके लिए उन्होंने इंडस्ट्री में एक लम्बा संघर्ष किया है। जिसके बाद से वो बड़े-बड़े निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं।

कार्तिक का सपना था कि वो भी कभी न कभी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के साथ भी काम करें। और उन्हें ये मौका मिला फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से। पर खबर ये आ रही है कि फिल्म के बनने से पहले ही कार्तिक आर्यन का करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन से दोस्ताना खत्म हो गया है।


एक फिल्मी सुत्र ने बताया कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को ‘दोस्ताना 2’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। और भविष्य में कभी भी कार्तिक आर्यन के साथ काम नहीं करने का निर्णय किया है। 

चर्चा का विषय ये है कि ‘दोस्ताना’ से अपने लीड एक्टर कार्तिक आर्यन को आखिर फिल्म से बाहर करने की वजह क्या है? सूत्रों ने बताया है कि ‘कार्तिक आर्यन का अनप्रोफेशनल बर्ताव और फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर उनके क्रिएटिव मतभेद का होना फिल्म से निकाले जाने की मुख्य वजह है।”

धर्मा प्रोडक्शन ने कहा कि “कार्तिक आर्यन को डेढ़ साल बाद ये बात समझ में आई कि ‘दोस्ताना 2’ की स्क्रिप्ट में कोई खामी है और वो उसमें बदलाव चाहते हैं? इसलिए कार्तिक के बर्ताव के मद्देनजर अब धर्मा प्रोडक्शन ने उनके साथ आगे कभी भी काम नहीं करने का फैसला किया ह।”

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और डेब्यूटंट लक्ष्य लालवानी अभिनीत ‘दोस्ताना 2’ की महज 20 दिनों की ही शूटिंग हुई है। कोरोना महामारी के कारण इस फिल्म की कोई शूटिंग नहीं हुई है। 2019 में फिल्म के कुछ हिस्से जरुर शुट हुए हैं। जल्द ही फिल्म की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी। पर इससे पहले ही कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने फिल्म से निकाल दिया है।


लेकिन अभी तक धर्मा प्रोडक्शन ने लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक आर्यन के जगह किसी और के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Related Posts

बंद कमरे में प्यार करेंगे… पति-पत्नी का अश्लील डांस वायरल, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पति-पत्नी का डांस वीडियो तेजी से वायरल…

बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी, अब छोटी बहन बोली- मुझे भी जीजा से प्यार, अजब MP का गजब केस!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को उलझा देने वाला एक अनोखा…

1 of 61

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *