फैशनव्यापार

सोना हुआ 36 हजार के नीचे, यै है 18 कैरेट सोने की कीमत

कोरोना महामारी के बीच सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। वहीं सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 135 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊपर खुला तो वहीं चांदी के भाव में केवल 265 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई है। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में 23 कैरेट सोना 46,729 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला वहीं, 22 कैरेट का भाव 42,976 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट सोने का रेट 35,188 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।  

बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर रह सकता है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 16 अप्रैल 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भावों में ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।

IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य होते हैं। हालांकि वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक IBJA देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता निकालता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हो सकते हैं, पर इनकी कीमतों में थोड़ा सा ही अंतर होता है।

Related Posts

सहारा इंडिया में पैसे जमा करने वालों के लिए पटना हाई कोर्ट का राहत भरा आदेश, अब लौटेगा पैसा

सहारा इंडिया में जमा अपना पैसा लौटने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी…

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *