क्रिकेटखेलकूदन्यूज़भारत

हरमनप्रीत बनी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने वाली पहली भारतीय महिला

भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने हमवतन साथी क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बांग्लादेश की निगार सुल्ताना को पछाड़कर सितंबर महीने का आईसीसी वीमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है।

हरमनप्रीत और मंधाना ने पिछले महीने इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तो टीम इंडिया हार गई थी, लेकिन वनडे सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक टी20 सीरीज के बाद हरमनप्रीत ने वनडे सीरीज में वापसी की। तीन वनडे मैचों में उन्होंने 221 की औसत से 221 रन बनाए और टॉप स्कोरर रहीं।

हरमनप्रीत ने पहले मैच में नाबाद 74 रन और दूसरे मैच में नाबाद 143 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत ने 1999 के बाद इंग्लैंड में पहली वनडे सीरीज अपने नाम की।

हरमनप्रीत यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है।

Related Posts

1 of 911

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *