उत्तर प्रदेशन्यूज़सोशल मीडिया

रोडवेज बसों के ड्राइवर की गजब क्रिएटिविटी, बोतल, रस्सी से बांधकर बनाया वाइपर

रोडवेज बसों के वाइपर आए दिन खराब होते रहते हैं। ऐसे में ड्राइवर भी नए-नए जुगाड़ लगाते हैं।

हल ही में मेरठ (उत्तर प्रदेश) में सोहराबगेट डिपो की रोडवेज़ बस का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ड्राइवर जुगाड़ कर हाथ से बस के शीशे के खराब वाइपर को चलाता हुआ दिख रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को सोहराबगेट डिपो की बस (यूपी 15 बीटी-2162) मेरठ से मुरादाबाद जाने के लिए तैयार थी। यात्री बैठ चुके थे और ड्राइवर भी सीट पर आ गया था। इसी बीच बारिश होने लगी तो ड्राइवर ने बस स्टार्ट कर वाइपर चलाया। कई कोशिशों के बाद भी यह चालू न हुआ तो उसे तरकीब सूझी।

उसने वाइपर का एक सिरा सुतली से बांधा और दूसरे पर वजन के लिए पानी से भरी बोतल टांग दी। ड्राइवर ने एक हाथ से स्टीयरिंग और दूसरे से वाइपर वाली सुतली संभाली।

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1579379071427178498?s=20&t=yjtoKFkA81ej57g-ey5Yig

वहीं, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर को ही वाइपर ठीक करा दिया गया था।

Related Posts

1 of 902

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *