न्यूज़

डॉ. कलाम की जयंती पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि

आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में डॉ. कलाम को याद किया गया। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रपति भवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मु के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. कलाम के चित्र के सामने पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने डॉ कलाम के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक महान वैज्ञानिक और एक अद्वितिय राष्ट्रपति थें। जिकने कार्यों को देश सदा याद रखेगा। खासकर मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किया गया उनका कार्य काफी सराहनीय रहा है। जिसपर हम सभी भारतवासियों को गर्व है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा:

“हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि। एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में हमारे देश के प्रति उनके योगदान के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की जाती है, जिन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाया था।”

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *