दिल्लीन्यूज़भारतस्वास्थ्य

कोरोना पर 8वीं बार पीएम का संबोधन, लॉकडाउन से बचने की दी सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश को 8वीं बार संबोधित किया। मुख्य रुप से प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य सरकारों को लॉक़डाउन लगाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने की अपील की। राज्यों को मोदी की इस सलाह से समझा जा रहा है कि केंद्र सरकार अभी देशभर में लॉकडाउन लगाने के मूड में नहीं है।

साथ ही मोदी ने नवरात्र, राम नवमी और रमजान की चर्चा की। वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं की सप्लाई की बात करते हुए तमाम फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया अदा किया। बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से रोकने में बच्चे की भूमिका के बारे में विशेष चर्चा की।

संबोधन की शुरुआत में पीएम ने कहा कि, ‘कोरोना के खिलाफ देश आज फिर एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ हफ्ते पहले तक स्थिति बिल्कुल ठीक थी। लेकिन अब ये दूसरी लहर तूफान बनकर सामने आई है। जिन लोगों ने इन दिनों अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परिवार के एक सदस्य के रूप में मैं आपके दुख में शामिल हूं। चुनौती बड़ी है, लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इससे पार पाना है।

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि ‘पिछली बार जो परिस्थितियां थीं, वो अभी इससे काफी अलग थीं। तब हमारे पास इस महामारी से लड़ने के लिए कोई कोरोना स्पेसिफिक मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। लेकिन बहुत ही कम समय में हमने इन चीजों में सुधार किया। आज डॉक्टरों ने कोरोना के इलाज की बहुत ही अच्छी एक्सपर्टाइज हासिल कर ली है। वे ज्यादा से ज्यादा जीवन बचा रहे हैं।’

केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले। ऑक्सीजन प्रोडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर तेजी से उपाय किए जा रहे हैं। चाहे राज्यों में 1 लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, उद्योगों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है।’

आज दुनिया में सबसे तेजी से भारत में पहले 10 करोड़, फिर 11 करोड़ और अब 12 करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए हैं। आज कोरोना से इस लड़ाई में हमें खुब हौसला मिलता है कि हमारे हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स और सीनियर सिटिजन को वैक्सीन का लाभ मिल चुका है।’

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 898

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *