संस्कृति

इस तरह मनाए भैया दूज का त्योहार, हमेशा बना रहेगा भाई-बहन का प्यार

5 दिनों तक चलने वाले पर्व दिवाली को महापर्व कहा जाता है। इस महापर्व  की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। जिस दिन लोग बाजारों से कुछ न कुछ खरीद कर लाते हैं। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ न कुछ खरीदने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और ने हमेशा भक्तों के घर वास करती हैं।

5 दिनों तक चलने वाल दीपावली महापर्व के अंतिम दिन भाई दूज मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज मनाया जाता है. इस वर्ष दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगने के कारण दिवाली के बाद के त्योहारों की तिथि आगे बढ़ गई जिसके कारण 27 अक्टूबर यानी आज भाई दूज का त्योहार पूरे देश भर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

भाई दूज के इस पर्व को भाई-बहन के प्यार और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भाई अपनी बहनों के घर जा कर तिलक करवाते हैं और भोजन करते हैं. जिसके बाद अपनी प्यारी बहन को उपहार देते हैं. बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना हुआ है. आज के दिन की शुरुआत आप अपने भाई-बहनों को खास शुभकामना संदेश भेज कर भी कर सकते हैं

Related Posts

शीशगंज गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था, गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर किया नमन

आज तड़के सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब…

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *