धर्म -अध्यात्मन्यूज़संस्कृति

शीशगंज गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था, गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर किया नमन

आज तड़के सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब पहुंच गए। जहां गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर उन्होंने शीश गंज साहिब में पूजा अर्चना की। साथ ही मत्था टेककर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

शीशगंज गुरुद्वारे में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान कोई विशेष सुरक्षा मार्ग और व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया. बल्कि वो एक साधारण श्रद्धालू की तरह गुरुद्वारा पहूंचे।

शीशगंज गुरुद्वारे में पीएम मोदी

पीएमओ के सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी जिस समय गुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए ना ही कोई अवरोधक लगाए गए थे। 

शीशगंज गुरुद्वारे में पीएम मोदी

गुरुद्वारा जाने से पहले पीएम मोदी ने गुरु तेग बहादुर को नमन किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं. पिछड़ों की सेवा करने के प्रयासों और अपने साहस के लिए दुनिया भर में उनका सम्मान है. उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ झुकने से इंकार कर दिया था. उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को मजबूती और प्रेरणा देता है.”

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को धूमधाम के साथ मनाने का फैसला किया था। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की पिछले दिनों एक बैठक भी हुई थी. जिसमें पीएम ने कहा था कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव का अवसर एक राष्ट्रीय कर्तव्य है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 846

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *