उमाकांत त्रिपाठी।अगर आप अपनी बेटी या फिर पत्नी के लिए होंडा की स्कूटी लेने के बारे में सोच रहे हैं या फिर खुद होंडा की बाइक लेना चाह रहे हैं. तब इससे बेहतर समय नहीं मिलेगा. क्योंकि जीएसटी 2.0 के बाद होंडा की मोपेड हो या फिर बाइक सभी में 5 हजार से लेकर 20 हजार तक का अंतर आ गया है. जहां दाम घटने के बाद शोरूम में दिवाली तक बुकिंग होने लगी हैं. शोरूम के मैनेजर राजेश चौधरी ने बताया जीएसटी में बदलाव के बाद 300 सीसी तक की बाइक पर अब 28% की जगह 18 पर्सेंट जीएसटी लग रहा है. जिसके चलते दिवाली के पहले ग्राहकों को तोहफा मिला है. यही कारण है कि होंडा की अधिकांश मोपेड हो या फिर बाइक के सस्ती हो गई है. बाइकों के दाम घटने के बाद मार्केट में उछाल आया है और दिवाली तक लोगों की बुकिंग शुरू हो गई है. उन्होंने बताया काफी सालों के बाद दामों में 5 हजार से लेकर 20 हजार तक की कमी आई है.
होंडा के इस मॉडल को काफी पसंद कर रहे लोग
उन्होंने बताया कि- होंडा के शाइन 100 डीएस मॉडल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि इस मॉडल में दामों पर काफी कमी आई है. जीएसटी 2.0 के बाद इस बाइक की कीमत 68 हजार के नजदीक पहुंच गई है. जहां 80 हजार रुपए के करीन ऑन रोड प्राइज साइन हंड्रेड डीएक्स की वैल्यू हो गई है. जबकि एक्टिवा जैसी स्कूटी में 6 हजार से लेकर 8 हजार रूपये तक की बचत हो रही है.
जानिए- इस तरह घटे दाम
होंडा के सबसे ज्यादा बिकने वाले एक्टिवा 110 स्कूटर की कीमत में अब 7,874 रुपये तक की कटौती हुई है, जबकि एक्टिवा 125 अब 8,359 रुपये तक सस्ता हो गया है. होंडा डियो 110 और 125 की कीमतों में क्रमशः 7,157 रुपये और 8,042 रुपये तक की कमी आई है. होंडा शाइन 100 और शाइन 125 की कीमतों में क्रमशः 5,672 रुपये और 7,443 रुपये तक की कटौती हुई है, जबकि हाल ही में लॉन्च किए गए शाइन 100 डीएक्स की कीमत अब 6,256 रुपये कम हो गई है.














