खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इसके लिए वे अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। इस हफ्ते देश के अलग-अलग विभागों और संस्थानों में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।
कुछ भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ पदों के लिए आवेदन जल्द शुरू होने वाले हैं। इन भर्तियों में शिक्षक, अप्रेंटिस, पर्सनल असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छी सैलरी भी मिलेगी। आइए जानते हैं इन भर्तियों से जुड़ी जरूरी जानकारी।
JSSC Assistant Teacher Recruitment 2026
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने असिस्टेंट टीचर के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 7,299 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पद: असिस्टेंट टीचर
कुल पद: 7,299
आवेदन शुरू: 29 सितंबर 2026
लास्ट डेट: 18 अक्टूबर 2026
योग्यता: D.El.Ed./B.Ed. डिग्री
आयु सीमा: 21 से 40 साल
चयन प्रक्रिया: रिटन टेस्ट, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी: ₹25,500 से ₹92,300 तक
ऑफिशियल वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026
केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पद: ग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल पद: 3,500
आवेदन शुरू: 1 अक्टूबर 2026
लास्ट डेट: 17 अक्टूबर 2026
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन
आयु सीमा: 20 से 28 साल
चयन प्रक्रिया: मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्थानीय भाषा का ज्ञान
स्टाइपेंड: ₹16,650 प्रति माह
ऑफिशियल वेबसाइट: canarabank.bank.in
DSSSB Recruitment 2026
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पर्सनल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 641 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
कुल पद: 641
पद: पर्सनल असिस्टेंट समेत अन्य पद
आवेदन शुरू: 6 अक्टूबर 2026
लास्ट डेट: 4 नवंबर 2026
योग्यता: 10वीं पास, ग्रेजुएशन और टाइपिंग योग्यता, पद के अनुसार
आयु सीमा: 18 से 27 साल
चयन प्रक्रिया: पद के अनुसार Tier-1/Tier-2 परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट
सैलरी: Pay Level 3 से Level 8 तक
ऑफिशियल वेबसाइट: dsssb.delhi.gov.in
Naval Dockyard Apprentice Recruitment 2026
नेवल डाकयार्ड में अप्रेंटिस के 283 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2026 है।
पद: अप्रेंटिस
कुल पद: 283
आवेदन शुरू: 7 अक्टूबर 2026
लास्ट डेट: 27 अक्टूबर 2026
योग्यता: पद के अनुसार 8वीं/10वीं पास और ITI
आयु सीमा: न्यूनतम 18 साल, अधिकतम आयु सीमा नहीं
चयन प्रक्रिया: रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम
स्टाइपेंड: ₹6,800 से ₹9,600 तक
ऑफिशियल वेबसाइट: apprenticeshipregistration.com
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका
इन भर्तियों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं। जहां JSSC में शिक्षक के हजारों पद हैं, वहीं केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस, DSSSB में विभिन्न पद और नेवल डाकयार्ड में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन का मौका मिल रहा है।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया जैसी शर्तें पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा।














