चुनाव

गुजरात में पहले चरण का मतदान, पीएम मोदी ने की अपील

आज गुजरात में पहले चरण का मतदान चल रहा है। इससे पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई दिनों तक जमकर प्रचार किया। आम आदमी पार्टी के मैदान में कूदने से मुकाबला रोचक हो गया है।

बयानबाजी और प्रचार के बाद आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग शुरु होने से ठीक पहले पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने लोगों से घरों से निकलकर और ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की।

पीएम मोदी ने भी लोगों से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- “आज गुजरात चुनाव का पहला चरण है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं.”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वोटिंग से पहले ट्वीट करते हुए कहा कि “पिछले दो दशकों में गुजरात विकास और शांति का पर्याय बना है जिसपर हर भारतीय को गर्व है. लेकिन यह गुजरातवासियों द्वारा चुनी मजबूत सरकार के कारण संभव हो पाया. मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि इस विकासयात्रा को जारी रखने के लिए अभूतपूर्व उत्साह और संख्या में मतदान करें.”

Related Posts

संसद में संविधान पर चर्चा: 14 दिसंबर को पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।संविधान पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को…

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी।विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *