चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी फूंका बिगुल, दिल्लीवासियों को सौंपी स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबी, दी ये सौगात

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi in Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है. उन्होंने झुग्गी झोपड़ी (जेजे क्लस्टर्स) के निवासियों के लिए 1,675 फ्लैटों और दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं समेत कई विकास योजनाओं का उद्घाटन शुक्रवार को किया. कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम बताया जा रहा है. यहां फरवरी में चुनाव होना है.

पीएम मोदी ने 1,675 नये बने फ्लैटों का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा किया. उन्होंने लाभार्थियों को चाबियां सौंपी. साथ ही, 1,675 नये बने फ्लैटों का उद्घाटन किया. यह परियोजना प्रधानमंत्री की सभी के लिए आवास पहल के तहत है. परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में जेजे क्लस्टरों के निवासियों को पर्याप्त सुविधाओं से लैस बेहतर और स्वस्थ रिहायशी इलाका देना है.

जानिए-केंद्र सरकार फ्लैट में कितना खर्च करती है?
केंद्र सरकार द्वारा एक फ्लैट को बनाने में 25 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं. लाभार्थी कुल राशि का सात प्रतिशत से कम भुगतान करते हैं. इसमें मामूली योगदान के रूप में 1.42 लाख रुपये और रखरखाव के पांच साल के लिए 30,000 रुपये शामिल हैं. केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से विकास की इन योजनाओं चलाया जा रहा है.पीएम मोदी ने दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं- नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप-2 क्वार्टर का भी किया. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से अधिक क्वार्टरों को ठीक करवाया है. इसमें कई मॉर्डन सुविधाएं दी गईं हैं.

 

पीएम मोदी ने तीन नयी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी
प्रधानमंत्री ने इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नयी परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इनमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर, द्वारका में पश्चिमी परिसर और नजफगढ़ के रोशनपुरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वीर सावरकर कॉलेज का भवन शामिल है.

दिल्ली चुनाव में मुख्य मुकाबला होगा बीजेपी और आप के बीच
दिल्ली चुनाव में बीजेपी का मुख्य मुकाबला 2013 से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) से है. आप अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. यहां कांग्रेस और आप के बीच कोई गठबंधन नहीं हुआ है. इसलिए मुकाबले में कांग्रेस भी है.

 

Related Posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

संसद में संविधान पर चर्चा: 14 दिसंबर को पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।संविधान पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को…

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी।विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *