मनोरंजन

माधुरी ने जीता था दर्शकों का दिल, 27 साल हुए फिल्म ‘अंजाम’ को

आज 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘अंजाम’ के रिलीज को 27 साल पूरे हो गए। जिसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की बेजोड़ कलाकारी दर्शकों को दिखी थी। ये अलग बात है कि इस फिल्म में शाहरुख खान निगेटिव किरदार में नजर आए थें।

शूटिंग के पुराने दिनों को याद करते हुए माधुरी ने एक ट्वीट किया है। शाहरुख और दीपक तिजोरी के साथ माधुरी ने अपनी तस्वीर साझा की। और तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘#27 years of Anjaam। शाहरुख खान और दीपक तिजोरी के साथ मेरी सबसे यादगार फिल्मों में से एक जिसमें भावनाएं, ड्रामा और मनोरंजन था’।

बता दें कि इस फिल्म में दीपक तिजोरी ने माधुरी दीक्षित के पति का रोल निभाया था। जबकि शाहरुख ने एक ऐसे पागल प्रेमी का किरदार निभाया था जो माधुरी को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म में हिमानी शिवपुरी ने भी एक अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 22 अप्रैल 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म के कई गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। फिल्म का गाना ‘चने के खेत’ को दर्शकों ने खुब सराहा था। यह गाना आज भी बहुत मशहूर है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था।

माधुरी दीक्षित

फिल्म की सबसे बड़ी बात ये थी कि इसमें शाहरुख और माधुरी की जोड़ी प्रेमी प्रेमिका की नहीं थी। बल्कि इसमें दिखाया गया था कि कैसे माधुरी अपने साथ हुए अन्याय का बदला शाहरुख खान से लेती हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के अलावा इन दोनों ने ‘कोयला’, ‘दिल तो पागल है’,’हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘देवदास’ में भी साथ काम किया था।

Related Posts

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

1 of 59

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *