गॉसिपमनोरंजनवायरल

शहनाज गिल ने खुद खोले अपनी खूबसूरती के राज

पंजाब में अपनी बेहतरीन अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की खूबसूरती के सभी कायल हैं। जी हाँ और बिग बॉस के बाद से शहनाज में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन आया है। आप सभी जानते ही होंगे उन्होंने अपने वजन को कम किया है और लुक पर भी बहुत ध्यान दिया है। वहीं इसके बाद से उनकी खूबसूरती कहीं ज्यादा बढ़ गई है। आज शहनाज के लुक को देखकर फैन्स उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ कहते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं शहनाज का ब्यूटी सीक्रेट।

कैसे रखती हैं स्किन का ख्याल​- जी दरअसल शहनाज का कहना है कि उन्हें ये दमकती स्किन अपने परिवार से जींस में मिली है। वह इसका पूरी तरह से खयाल रखती हैं। जी हाँ और कम उम्र पर होने वाली झुर्रियों, झाइयों, फाइन लाइंस से बचने के लिए वो विटामिन सी युक्त सीरम का इस्तेमाल करती हैं। इसी के साथ शहनाज अपने फेस को जेल फेस वॉश से क्लीन करने के बाद सीरम का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे पर पिंपल्स न हों, चेहरा डल न दिखे और ब्रेकआउट्स न हों, इसके लिए वो ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जो सैलिसिलिक एसिड गुण से भरपूर होते हैं।

हाइड्रेट- इंस्टाग्राम पर शहनाज ने अपने एक फैन को बताया था कि स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए उसे हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। जी हाँ और इसके लिए जितना संभव हो, उतना पानी पीजिए। पानी आपकी स्किन और बॉडी दोनों को डिटॉक्सीफाई करता है। इसी के साथ ये आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है और ग्लोइंग बनाता है।


हेल्दी डाइट- जी दरअसल शहनाज का मानना है कि मेकअप आपको बाहर से खूबसूरत बना सकता है, लेकिन अगर आप नेचुरली खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना होगा। जी हाँ और शहनाज खुद भी डाइट को लेकर काफी कॉन्शियस हैं। जी दरअसल शहनाज ने कई इंटरव्यू में बताया कि वे सुबह उठकर मूंग खाती हैं और दिन के भोजन में दाल, चावल और सब्जी लेती हैं और फैट वाली चीजें जैसे मक्खन, घी का इस्तेमाल बहुत कम करती हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा वो फलों को डाइट में शामिल करती हैं और रात के समय दूध पीती हैं।

Related Posts

बंद कमरे में प्यार करेंगे… पति-पत्नी का अश्लील डांस वायरल, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पति-पत्नी का डांस वीडियो तेजी से वायरल…

बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी, अब छोटी बहन बोली- मुझे भी जीजा से प्यार, अजब MP का गजब केस!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को उलझा देने वाला एक अनोखा…

1 of 69

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *