गॉसिपमनोरंजनवायरल

VIDEO: शहनाज गिल की यादों में जिंदा हैं सिद्धार्थ शुक्ला,फैन को ऑटोग्राफ देते हुए लिख गईं पहले Sid का नाम!

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जितना अपने काम की वजह से हुईं, उससे अधिक सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की दोस्ती की वजह से हैं. टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में दोनों की मुलाकात हुआ. घर में रहते-रहते दोनों की कमेस्ट्री इतनी शानदार हो गई थी कि फैंस इन्हें ‘सिडनाज’ नाम से पुकारने लगे थे. टीवी की ये पॉपुलर जोड़ी तब टूट गई जब असमय सिद्धार्थ की मौत हो गई. इस गम को सहना जितना एक्टर की फैमिली के लिए मुश्किल था, उससे कम शहनाज के लिए नहीं है. एक्ट्रेस इस गम से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं और खुद को प्रोजेक्ट्स में बिजी रख रही हैं. शहनाज की एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर कोई भी इमोशनल हो जाएगा.

हाल ही में अहमदाबाद में हुए एक फैशन वीक में शहनाज को रैंप वॉक करते देखा गया. शहनाज गिल की एक फैन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शहनाज ऑटोग्राफ साइन करते हुए नजर आ रही हैं. इसमें शहनाज ने सिड और नाज ऑटोग्राफ में लिखा और नाज के ऊपर सिड का नाम लिखा.

सिड को नहीं भूल पा रहीं शहनाज गिल
इस वीडियो में शहनाज गिल का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन ऑटोग्राफ साइन करते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर कर फैन ने लिखा ‘जिस तरह से उन्होंने ऑटोग्राफ देते हुए सिड का नाम ऊपर और फिर नीचे नाज लिखा, बजाय एक साथ सिडनाज लिखने के..मुझे लगता है कि वह उन्हें हमेसा एक पायदान ऊपर रखती हैं जैसे एक गार्जियन एंजेल देख रहा है और उसे राह दिखा रहा है.’

सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी अपने नाम से अलग नहीं होने देना चाहती हैं एक्ट्रेस.  इस वीडियो को फैंस जमकर शहनाज गिल की तारीफ कर रहे हैं.

दुल्हन की तरह सजी-धजी दिखीं शहनाज
शहनाज गिल ने अहमदाबाद में हुए फैशन वीक में डिजाइनर सामंत चौहान के डिजाइन किए हुए रेड कलर के लहंगे में स्टनिंग लग रही थी. शहनाज जब रैंप पर वॉक के लिए उतरीं तो उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए. ब्राइडल लुक में शहनाज बी उतनी ही एक्साइटेड थीं. शहनाज गिल ने इस मौके पर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पंजाबी गाने ‘सोहने लगदे’ पर डांस भी किया.

What's your reaction?

Related Posts

एक्ट्रेस ने फिर लगाया हॉटनेस का तड़का, सोफिया अंसारी ने शेयर किया ऐसा वीडियो, फैंस बोले- हमें सिर्फ ये चाहिए

खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर इन दिनों शॉर्ट वीडियो और रील्स का क्रेज तेजी से बढ़…

1 of 51

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *