मनोरंजन

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, जिम में आया हार्ट अटैक

फेमस टीवी कलाकार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। 46 वर्षीय सिद्धांत जिम में वर्कआउट कर रहे थें। इसी दौरान उन्हें हार्टअटैक आया जिसके फौरन बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने अस्तपाल में दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि सिद्धांत वर्कआउट करते समय अचानक से बेहोश हो गए थे। जिसके बाद ट्रेनर और जिम कर रहे लोगों ने उन्हें होश में लाने की भरपुर कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया तो तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई।

एंबुलेंस से सिद्धांत सूर्यवंशी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 12:31 पर मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज में अपने दर्शकों का दिल जीता है। आखिरी बार उन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था।

सिद्धांत की बॉडी फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में रखी गई है। अस्पताल वालों ने ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सिद्धांत के निधन की सूचना दी है। अस्पताल में पूछताछ के बाद पुलिस वन अबव जिम पहुंची जहां उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिलहाल उनका ADR नहीं हुआ है। पुलिस ने लीगल प्रोसेस शुरू कर दी है।

Related Posts

1 of 76

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *