क्रिकेट

भारतीय टीम के समर्थन में आए युवराज सिंह, लिखा भावुक पोस्ट

टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में हारते ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 से खत्म हो गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का सफर इस विश्व कप से समाप्त हो गया है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

जहां एक ओर इस हार के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी हताश और निराश नजर आए। रोहित शर्मा की आंखों से आंसू झलक गए।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्यार भरा मैसेज भेजा है।

युवराज सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ हां, हमारी टीम जब भी मैदान पर उतरती है तो हम हर बार अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन यह बात स्वीकार करनी होगी कि कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब हमें परिणाम हमारे मुताबिक नहीं मिलेंगे।

युवराज सिंह बोले मुझे गर्व है…

युवराज सिंह ने आगे लिखा कि ‘टीम जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में एकजुट होकर खेली, मुझे उसपर गर्व है। अब समय यह देखने का है कि कैसे आगे हम बेहतर कर सकते हैं और मजबूती से वापसी कर सकते हैं।’

आपको बता दें कि इस विश्वकप में भारतीय टीम ने सुपर 12 में 5 में से चार मैच जीतकर टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन सेमीफाइनल में उसे 10 विकेट से इंग्लैंड ने हरा दिया।

Related Posts

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आई बुरी खबर, फैंस को सुनकर लगेगा बुरा

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में…

1 of 51

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *