भारतहेडलाइंस

टूल किट मामले में रमन-संबित पर दर्ज FIR रद्द: हाईकोर्ट ने कहा- कोई आपराधिक प्रकरण नहीं बनता

 

टूल किट मामले में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर दर्ज एफआईआर  को बुधवार को  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। डिवीजन बेंच ने दोनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आपराधिक प्रकरण नहीं बनता है। 

रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा

हाईकोर्ट के फैसले के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज कराई गई कांग्रेस की फर्जी एफआईआर को खारिज कर दिया है। छत्तीसगढ़ में ये जो सरकार है इसे अपराधी चला रहे है। क्योंकि ऊपर से नीचे तक इस सरकार में जितने भी अधिकारी हैं  उसमें से कोई जेल में है, तो कोई बेल पर है।

कोयला घोटाले में इनके अधिकारी 7 महीने से जेल में हैं। मुख्यमंत्री की निज सचिव सौम्य चौरसिया जेल में है। मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा पर जुए-सट्टे का आरोप है। यहां तक की खुद मुख्यमंत्री बेल पर हैं। ये अपराधियों की सरकार है। इन्होंने FIR को हथियार की तरह उपयोग किया है।

रमन सिंह ने किया था ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री  रमन सिंह ने 18 मई 2021 को अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का एक पत्र पोस्ट किया था। रमन ने उसमें  दावा किया था कि इस लेटर में देश का माहौल खराब करने की तैयारी की प्लानिंग लिखी है । विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस दुष्प्रचार और जलती लाशों की फोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है।

युवा कांग्रेस ने दर्ज कराई थी FIR

ऐसा ही पोस्ट बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी की थी, जिसके जवाब में युवा कांग्रेस के नेताओं ने रमन सिंह और संबित पात्रा पर FIR दर्ज कराई थी। 

क्या होती है टूलकिट 

टूलकिट एक तरह की प्लानिंग की जानकारी होती है, जिसमें किसी मुद्दे के प्रचार का जिक्र होता है। ये आमतौर पर डिजिटल प्लानिंग की तरह होता है कि जैसे किसी मुद्दे पर किस तरह के बयान देने हैं, कैसे प्रोपेगैंडा करना है।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 611

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *