अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

नशीली दवा देकर पत्नी को गैर मर्दों के पास भेजता, जेंडर चेंज कराकर लड़की बना 2 बच्चों का बाप, ये कहानी नहीं सच है

उमाकांत त्रिपाठी।गोरखपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों का बाप चुपके से दिल्ली में जेंडर चेंज कराकर लड़की बन गया। जब पत्नी ने विरोध किया तो उससे मार-पीट की। फिर उसे नशीली दवा देकर दूसरे मर्दों से जबरन रिलेशन बनवाने लगा। इसके बाद से पत्नी डिप्रेशन में चली गई।अब पत्नी ने कोर्ट में एप्लिकेशन देकर अपना और दो बेटियों का खर्च चलाने के लिए पति से हर्जाने की मांग की है। वहीं, पति की तरफ से भी एक एप्लिकेशन कोर्ट में दाखिल की गई है। अब मामला कोर्ट में है।

विस्तार से जानिए- पूरा मामला

पति ने दिल्ली जाकर चुपके से जेंडर चेंज कराया और लड़की बन गया
बांसगांव क्षेत्र में 24 साल की एक महिला रहती है। महिला ने बताया- 24 अप्रैल, 2016 को मेरी शादी घर से 5 किमी दूर रहने वाले युवक से धूमधाम से हुई थी। शादी के अगले दिन 25 अप्रैल को विदा होकर मैं ससुराल गई थी। यहां पर कुछ दिन तक सब ठीक चला। इसके बाद पति मुझे मारने-पीटने लगा।

पति के प्रताड़ित करने के बाद भी सब कुछ सहती रही, कहीं शिकायत नहीं की। इस बीच मेरे दो बेटियां हुईं। जिनकी उम्र इस समय 7 और 5 साल है। 2 बेटियां होने के बाद पति और ससुराल वाले मुझे और ज्यादा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने लगे।एक बार विरोध किया, तो ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए 20 जून, 2021 की सुबह 8 बजे मारपीट कर मुझे बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद मैंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। मध्यस्थता केंद्र की पहल पर फिर से ससुराल 29 अप्रैल, 2024 को अपनी ससुराल गई।

पति की हरकत जानकर उड़ गए होश
महिला ने बताया- 29 अप्रैल को जब ससुराल जाने पर पति के व्यवहार में काफी बदलाव दिखा। मुझे कमरे में एक पर्चा भी मिला। उससे पता चला कि मेरे पति दिल्ली एक क्लिनिक में सेक्स चेंज करवाकर लड़की बन गए हैं। पति कोर्ट में झूठ बोलकर हर्जाने से बचने के लिए मुझे और बच्चों को घर लेकर गए थे।इसके बाद दूसरी जगह किराए का एक मकान लेकर वहां पर हम लोगों को रख दिया। वहां पर गैर मर्दों से यौन संबंध बनवाने का पति दबाव बनाने लगा। मेरे मना करने पर मारपीट की। इसके बाद मुझे नशे की दवा देकर गैर मर्दों से जबरन रिलेशन बनवाए।

अपने ड्राइवर से भी जबरन संबंध बनवाए
महिला ने बताया कि- मेरे पति टैक्सी में गाड़ी चलवाते हैं। उनकी गाड़ी का ड्राइवर भी मुझसे रिलेशन बनाता था। उसने मुझे विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द पति से आजाद कराकर मुझसे शादी करेगा। यह विश्वास दिलाकर उसने कई बार रिलेशन बनाए। वादा निभाते हुए उसने 29 अप्रैल, 2025 को मुझे मेरे घर पर ले जाकर छोड़ दिया।इसके बाद मेरे पति ने खजनी थाने में मेरे भागने की शिकायत की। मुझे पकड़ने के लिए घर पर पुलिस आई। पुलिस को जब मैंने सारी बात बताई, तब बिना कार्रवाई के वापस चली गई। इसके बाद से ही पति पर धोखा देने, क्रूरता और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए से हर्जाना पाने के लिए मुकदमा लड़ रही हूं।

 

Related Posts

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *