क्रिकेटन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

इस हसीना से शादी करने वाले हैं भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन, क्रिकेटर के दादा बोले उसकी पसंद ही मेरी पसंद, देखिए तस्वीरें

खबर इंडिया की।भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी 20 का मुकाबला है। मैच के पहले टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन की शादी की चर्चा आई है।
ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताया है। जिसके बाद ईशान के जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ अफेयर की पुष्टि हो गई है।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि-ईशान जिससे भी शादी करेगा मुझे स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी।

 

ईशान के डेटिंग के चर्चे पहले ही थे, लेकिन अब उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, शादी की डेट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब- जानिए कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में कारोबारी हैं। अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। यहीं से उनको मॉडलिंग की दुनिया में एक अलग पहचान मिलनी शुरू हुई थी।अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

2019 IPL के दौरान ईशान किशन और अदिति हुंडिया के बीच अफेयर की चर्चा होने लगी थी। स्टैंड में अदिती की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी।
वहीं लाइक्स, कमेंट्स और इंस्टाग्राम पर हल्के-फुल्के इंटरैक्शन ईशान किशन की गर्लफ्रेंड से अफेयर की चर्चों को हवा देते रहे हैं।

गांव वाले क्या कहेंगे इससे फर्क नहीं पड़ता
दरअसल, शनिवार शाम को ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय औरंगाबाद में अपने गांव पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने गांव वालों से मुलाकात की और कुछ मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की।
इस दौरान कुछ मीडियार्मियों ने उनसे ईशान किशन की शादी को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि-ईशान किशन की एक दोस्त है। जिसका नाम अदिति है। वो जयपुर की रहने वाली है। मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बना रही है। इन दोनों की काफी दिनों से जान पहचान। परिवार में इसको लेकर बातचीत हुई है। जो ईशान की पसंद है। हम उस पर तैयार हैं।

 

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 824

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *