वायरलन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

घर से गायब हुई MP की दो मुस्लिम लड़कियां, परिवार ने थाना घेरा, फिर लाल साड़ी और सिंदूर में वीडियो बनाकर ये बोलीं

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र से लापता हुई दो किशोरियों के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। दोनों युवतियों के सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे मामले ने एक अलग दिशा ले ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

जानकारी के मुताबिक, 9 फरवरी को दोनों किशोरियां बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिवार ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन भी किया गया था। इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं और पुरुषों ने सवाल उठाए थे और एक युवक के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर भी हंगामा हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि लापता किशोरियों की तलाश जारी है और संदिग्ध गाड़ी को बरामद कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच का दावा किया था।

अब सामने आए वीडियो में दोनों युवतियां खुद को बालिग बताते हुए हिंदू युवकों से शादी करने का दावा कर रही हैं। युवतियों का कहना है कि उन्होंने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है और किसी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने युवकों और उनके परिवार को परेशान न करने की अपील भी की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता और कानूनी पहलुओं की जांच जारी है।

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 879

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *