क्रिकेटन्यूज़भारत

रणजी न खेलने पर हुआ था एक्शन अब फिर रणजी से ही वापसी करेंगे श्रेयस अय्यर, सामने आया ये बड़ा अपडेट

खबर इंडिया की। भारतीय टीम के कद्दावर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी एमसीए ने भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलने की घोषणा की है।
अय्यर 27 अगस्त को कोयंबटूर में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए खेलेंगे।

एमसीए ने किया ट्वीट
एमसीए ने एक्स पर ट्वीट किया, “क्या आप श्रेयस अय्यर को एमसीए की जर्सी में देखने के लिए उत्साहित हैं? आपको बता दें कि अय्यर का मुंबई के लिए आखिरी मैच विदर्भ के खिलाफ 2023-24 रणजी ट्रॉफी का फाइनल था। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्होंने 95 रनों की पारी खेली थी। उऩकी इस पारी की बदौलत मुंबई को विदर्भ ने 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वें खिताब पर कब्जा जमाया था। हालांकि इससे पहले श्रेयस अय्यर को इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। फिर श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ कप्तान के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी की और अपनी टीम को चैंपियन बनाया।

श्रीलंका टूर में खराब रहा प्रर्दशन
श्रेयस अय्यर की वापसी श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से हुए। हालांकि इस दौरे पर वो कुछ खास नहीं कर पाए। आमतौर पर स्पिन अच्छी खेलने वाले श्रेयस के बल्ले से श्रीलंकाई पिचों पर रन नहीं बन पाए। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 38 रन बनाए। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में श्रेयस अय्यर के साथ इशन किशन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंधों से बाहर कर दिया गया था। दरअसल दोनों खिलाड़ियों में राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलने के बावजूद हाल ही में रणजी ट्रॉफी मैचों को छोड़ दिया था। दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत कारणों से रणजी खेलने से मना कर दिया था।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 755

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *