दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन, दिल्ली विधानसभा में इस दिन होगा कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 24 और 25 अगस्त को विधानसभा के ऐतिहासिक भवन में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम देश के पहले निर्वाचित केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल की अध्यक्षता के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उनके जीवन, संसदीय योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर आधारित भव्य प्रदर्शनी, विशेष डॉक्यूमेंट्री और स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण किया जाएगा।

गृह मंत्री शाह करेंगे कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन
अध्यक्ष ने बताया कि-स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे और समापन सत्र की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे। विशेष स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जाएगा। ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह होंगे।

स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में चार प्रमुख सत्र आयोजित होंगे
विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि- दिल्ली विधानसभा देश की पहला ऐसा सदन है, जहां से क्रांतिकारियों और राष्ट्रीय नेताओं ने आजादी की हुंकार भरी । आपको बता दें कि- ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में चार प्रमुख सत्र आयोजित होंगे। इनमें विट्ठलभाई पटेल की संविधान और संसदीय संस्थाओं के निर्माण में भूमिका, स्वतंत्रता से पहले केंद्रीय विधानसभा के नेताओं का स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक सुधारों में योगदान के बारे में बताया जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *