अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने 8 महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब, फिर कार में…!

खबर इंडिया की।राजस्थान में एक मां की ममता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित कैप्टन चौक इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक मां पर अपनी ही आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को कथित रूप से तेजाब पिलाने का सनसनीखेज आरोप लगा है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मासूम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि बच्ची का पिता मोहित रोज की तरह काम पर गया हुआ था. घर पर उसकी पत्नी और आठ महीने की बेटी अकेले थे. इसी दौरान मां ने बच्ची को तेजाब पिला दिया. तेजाब पीते ही मासूम की हालत बिगड़ गई और वो दर्द से तड़पने लगी. बच्ची के मुंह और नाक से लगातार खून बहने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पिता मोहित घर पहुंचे ओर बच्ची को तुरंत भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया. वहां डॉक्टरों ने हालत बेहद गंभीर देखते हुए बच्ची को अलवर के शिशु अस्पताल रेफर कर दिया.

मासूम की हालत है गंभीर
मासूम की हालत है गंभीर फिलहाल मासूम वेंटिलेटर पर भर्ती है और डॉक्टरों की टीम उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. अलवर शिशु अस्पताल में डॉक्टर राशि कौशिक के सुपरविजन में चिकित्सकों की विशेष टीम बच्ची के इलाज में जुटी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक तेजाब शरीर के अंदरूनी हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

घटना के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने कहा, “मेरी तो एक ही बेटी थी, उसके साथ भी ऐसा कर दिया.” पिता के इस बयान ने हर किसी को भावुक कर दिया. फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में सामने आया है कि पति ने पत्नी को पीहर जाने से रोका था. इसलिए गुस्से में आकर उसने अपनी मासूम बेटी क़ो तेजाब पिला दिया.

 

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 978

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *