दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

छोटे मियां-बड़े मियां.. जंगपुरा में केजरीवाल-सिसोदिया पर जमकर बरसे अमित शाह, जानिए क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा में एक महत्वपूर्ण चुनावी रैली को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखे हमले किए और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को निशाने पर लिया. शाह ने कहा कि यह ठगजोड़ी दिल्ली की जनता को धोखा देने का काम कर रही है.

पटपड़गंज से जंगपुरा आने की क्या जरूरत थी-शाह
अमित शाह ने मनीष सिसोदिया पर तंज कसते हुए कहा कि- उन्हें पटपड़गंज से जंगपुरा आने की क्या जरूरत थी. उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने पटपड़गंज के लोगों से झूठे वादे किए थे और अब जंगपुरा में उसी तरह के वादे कर रहे हैं. शाह ने यह भी कहा कि- दिल्ली में लोग सिसोदिया को अच्छी तरह जानते हैं और उनकी नीतियों को समझते हैं. शाह ने सिसोदिया की शिक्षा मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने केवल शराब की दुकानों को खोलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि- शिक्षा मंत्री का काम बच्चों को शिक्षा देना और स्कूलों का विकास करना होता है, लेकिन सिसोदिया ने इस दिशा में कुछ नहीं किया. इसके बजाय, उन्होंने दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें खोलने का काम किया.

 

तीन साल के भीतर यमुना को साफ किया जाएगा-शाह
गृह मंत्री शाह ने यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि- केजरीवाल ने यमुना को स्वच्छ करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. शाह ने यह भी कहा कि- भाजपा सरकार बनने पर यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा. यह वादा किया गया है कि तीन साल के भीतर यमुना को साफ किया जाएगा. अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर गरीब महिला को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है, इसके साथ ही, एलपीजी सिलेंडर की कीमत को भी कम किया जाएगा.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *