बिहार

किसानों को केंद्र सरकार की सौगात: पीएम मोदी देंगे बड़ी खुशखबरी, यहां से जारी करेंगे किसान सम्मान निधि

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Bhagalpur Visit: दिल्ली के बाद भाजपा का फोकस बिहार चुनाव पर शिफ्ट हो जाएगा. तभी तो पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर दौरे पर आ रहे हैं. भागलपुर में पीएम मोदी बिहार को कई सौगात दे सकते हैं तो यह भी खबर है कि वहीं से वे देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि की किस्त भी जारी कर सकते हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बात की जानकारी पहले ही दे चुके हैं. पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर, 2024 को रिलीज की थी और भागलपुर से वे 19वीं किस्त जारी करेंगे. देश के ​13 करोड़ से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और इस बार यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.

बिहार के विकास के लिए पीएम मोदी का दौरा माना जा रहा है बेहद अहम
आपकों बता दें कि -पीएम मोदी भागलपुर में कई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें केंद्र सरकार की परियोजनाएं शामिल होंगी. पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को परखने के लिए शिवराज सिंह चौहान एक दिन पहले यानी 23 फरवरी को ही ​भागलपुर पहुंच जाएंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है. बिहार के विकास के लिए पीएम मोदी का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. ​केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडेय हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचेंगे. वहां 1:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. उसके बाद वापस 2:45 बजे पटना वापस लौट जाएंगे.

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

भाजपा के खिलाफ एक मंच पर नज़र आये विपक्षी नेता, नीतीश कुमार ने एकजुट होने की कही बात

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन के…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *